उरई, सितम्बर 28 -- Orai News: कोटरा ,संवाददाता। नगर के मुहल्ला नारेघाट में सड़क धंसने से जहां दो मकान गिरने की कगार पर है तो वहीं, सड़क किनारे लगा बिजली का पोल टूटकर गिर गया है। लोगों ने समस्या को दूर कराए जाने की मांग की है।मुहल्ला वासियों के मुताबिक विगत दिनों हुईं बारिश व नल की डाली गई पाइप लाइन के रिसाव के कारण जहां सड़क के नीचे से मिट्टी घुल जाने से सड़क धस गयी है वहीं दो मकान कल्लू कारीगर तथा उसके पुत्र रामबली केवट के मकान की नींव बैठ जाने से मकान कभी भी गिर सकता है। इसी बीच सड़क किनारे लगा बिजली का पोल झुक गया। जिसकी केबिल नीचे आते आते बच गई। कल्लू कारीगर आदि को आनन फानन में अपना समान दूसरे मकान में शिफ्ट करना पड़ा। नगर पंचायत व जिला प्रशासन से मांग है कि तत्काल सड़क सही कराई जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...