उरई, जुलाई 7 -- Orai News: जालौन। संवाददाता प्रदेश सरकार के निर्देश पर चल रहे पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों के साथ छात्रों ने वृक्षों की बारात निकालकर पौधे लगाए। क्षेत्रीय वन अधिकारी कोमल सिंह, डिप्टी रेंजर मुबारक अली, वन दरोगा संजीव कुमार, वन रक्षक पुनीत कुमार व जितेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में नहर कोठी से जागरूकता रैली और वृक्षों की बारात निकाली। स्कूल के बच्चों ने रैली के माध्यम से आम जनमानस को एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की। इस मौके पर राहुल, प्रियांशु, गोपाल, आदित्य आदि रहे। यह भी पढ़ें- Almora News: वन विभाग ने सौनी रेंज में मनाया वन महोत्सव यह भी पढ़ें- मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में वन महोत्सव का आयोजन

हिंदी हिन्दु...