उरई, सितम्बर 24 -- Orai News: उरई। संवाददाता राष्ट्रीय स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद स्वर्णकार का पहली बार शहर में आगमन पर मराठी समाज उत्तर प्रदेश श्रीगणेश मराठा मित्र मंडल विकास सेवा समिति ट्रस्ट ने सम्मान किया। इस दौरान पर राधा बल्लभ मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज के लोगों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके पहले स्वर्णकार समाज के लोगों की समस्याओं को सुना गया। प्रमुख संभाजी राव ने कहा कि सोने चांदी का सरकारी लाइसेंस मिलना चाहिए। इससे स्वर्णकार समाज बिना किसी दबाव के काम कर सकें। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राधेश्याम सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर सोनी, प्रमुख संभाजी राव, महेंद्र सोनी, अशोक सोनी, बलवीर सोनी, सुरेंद्र सोनी, पप्पू सोनी, केदार सोनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...