उरई, अगस्त 17 -- Orai News: उरई। संवाददाता स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल बंद रहने और झंडा रोहण न करने वाले प्रधानाध्यापक के खिलाफ ग्रामीणों की मिली शिकायत पर बीएसए सख्त हुए हैं। रामपुरा खंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर मामले में सत्यता पाए जाने पर निलंबित करने की संस्तुति करने के निर्देश दिए गए हैं।गौरतलब है कि शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर विकास खण्ड रामपुरा की ग्राम पंचायत निनावली जागीर के माजरा किशनपुरा स्थित सरकारी विद्यालय के बंद रहने और झंडा रोहण न किए जाने की बात सामने आई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाए थे कि 15 अगस्त को विद्यालय न तो खोला गया और न ही परिसर में ध्वजारोहण या कोई कार्यक्रम हुआ। यह भी पढ़ें- Orai News: निनावली जागीर के माजरा किशनपुर में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल बंद ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कराने की मांग की थी। मौक...