उरई, अगस्त 9 -- Orai News: उरई। संवाददाता धरती को हरा भरा कर पर्यावरण को संतुलित बनाने की दिशा में स्टेशन व रेलवे अस्पताल में पौधे रोपे गए। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक ने पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए वृक्षित फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।रविवार को वृक्षित फाउंडेशन के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसएस राजीव कौशिक के साथ रेलवे अस्पताल व एसएस के पीछे खाली पडे ग्राउंड में विभिन्न प्रकार के फल व छायादार पौधे लगाए गए। यात्रियों व लोगों को हरियाली का महत्व बताया गया। इस दौरान अध्यक्ष हर्ष शर्मा, अभिनव, शिवांगी, चंचल, रक्षा, साहिल, अतुल, राजदीप, वंशिका, सुमित, प्रिंस आदि ने बताया कि फाउंडेशन पिछले 2019 से यह कार्य निरंतर रुप से कर रही है। अभियान के माध्यम से लोगों को कचरा कूड़ा वाहन में ही डाल...