उरई, जुलाई 27 -- Orai News: उरई। संवाददाता जनपद में आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पहली बार सरकारी परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। एक विद्यालय में समय से पहले ताला लगने और शिक्षकों सहित समस्त स्टाफ के अनुपस्थित मिलने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। जबकि दूसरे स्कूल में गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया।सोमवार को समय अपरान्ह 01:05 बजे बीएसए विकास चौधरी ने कम्पोजिट विद्यालय सरसौखी विकास खण्ड डकोर का निरीक्षण किया।विद्यालय में सुनीता देवी कुशवाहा प्रभारी प्रधानाध्यापिका कल्पना पहारिया, सहायक अध्यापिका कृष्ण कुमारी, अनीता गुप्ता, गीता, रागनी पटेल, अंजली दोहरे, रजनी शर्मा, मालती वर्मा और अनुचर उपस्थित मिली। विद्यालय में 96 छात्र छात्राओं के सापेक्ष 60 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्...