उरई, अगस्त 17 -- Orai News: एट। संवाददाता थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में वार्ड नंबर 1 के सभासद के पति और के बीच मारपीट दिखाई दे रही थी।जांच में पता चला कि घनाराम अपनी पत्नी सुकुमारी के साथ मारपीट कर रहा था। पीड़िता मदद के लिए सभासद जयंती के पति सोनू निगम के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। इस पर सोनू निगम घनाराम से बात करने पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना प्रभारी शिव शंकर ने बताया कि घनाराम की तहरीर पर पुलिस ने सोनू निगम को पकड़ कर धारा 170 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...