उरई, जुलाई 16 -- Orai News: उरई। संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र के लहरिया पुरवा (स्टेट बैंक के पीछे) निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र तुलाराम ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।पीड़ित के अनुसार वह अपने परिवार सहित घर पर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। शिकायत में बताया गया है कि चोरी हुए सामान में सोने का मंगलसूत्र, हार, अंगूठियां, झुमके, चांदी की पायल, करधनी सहित अन्य आभूषण और लगभग 7,500 नकद शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ताला तोड़कर घर से लाखों के जेवर चोरी पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरी का खुलासा करने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने क...