Orai News: सीने में दर्द से किसान की मौत
उरई, अक्टूबर 9 -- Orai News: उरई। संवाददाता शहर के मुहल्ला राजेंद्र नगर निवासी 40 वर्षीय अरविंद सिंह दो दिन पहले अपने गांव सैदपुर गया था। शुक्रवार सुबह अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा। आसपास मौजूद किसान व परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरविंद शहर में रहकर मोमोज बेचने का काम करता था और परिवार का भरण-पोषण करता था। अचानक हुई मौत से पत्नी गीता देवी और पुत्री गौरी का बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.