उरई, जुलाई 23 -- Orai News: उरई। संवाददाता इंदिरा स्टेडियम एक बार फिर सुर्खियों में है। 25 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर पूरे स्टेडियम परिसर में युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। रंग-रोगन, साफ-सफाई के साथ ही विशाल पंडाल लगाने का काम शुरू हो गया है। अधिकारियों की टीम दिन-रात मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में जुटी है। यह भी पढ़ें- 26 को आएंगे मुख्यमंत्री, आज से तीन दिन बंद रहेगी नवीन मंडी तैयारियों का अवलोकन इंदिरा स्टेडियम के मैदान में लोहे के बड़े-बड़े ढांचों को खड़ा किया जा रहा है। टेंट का विशाल ढांचा तैयार हो रहा है, जिसके नीचे जनसभा की जाएगी। पास में ही टेंट लगाने के लिए सफेद कपड़े के बंडल और अन्य सामग्री ट्रक से उतारकर रखी गई है। मजदूर ढांचा जोड़ने और टेंट बिछाने में लगे हैं। सुरक्षा के मद...