उरई, जुलाई 26 -- Orai News: उरई, संवाददाता। मुख्यमंत्री की शनिवार को हुई जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं को वितरित किए गए लंच पैकेटों में जिस गाड़ी का प्रयोग किया गया उसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वाहन को कूड़ा गाड़ी बताया जा रहा है। हालांकि नगर पालिका ने इसे भ्रामक बताया है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।जनसभा में ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लंच पैकेट एक वाहन से स्थल तक पहुंचाए गए। वायरल वीडियो को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चौधरी के पुत्र विजय चौधरी ने कहा कि संबंधित वाहन कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने-ले जाने के लिए उपयोग किया जाता है, न कि कूड़ा ढोने के ...