उरई, सितम्बर 9 -- Orai News: कुसमिलिया, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डकोर में आशा, एएनएम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए क्षमता वर्धन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गावी संस्था के सहयोग से पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. इदरीश मोहम्मद के विशेष सहयोग से हुए कार्यक्रम में धरगुवा, खरका, बंधौली और कमठा उपकेंद्र की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।प्रशिक्षण के दौरान नियमित टीकाकरण को मजबूत करने, बच्चों की समय पर पहचान और फॉलोअप पर चर्चा की गई। पीएचएफआई के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पंकज वर्मा और नीलम वर्मा ने वीएबी (वैक्सीन अवॉइडेंस बिहेवियर) रजिस्टर और आशा डायरी सहित अन्य अभिलेखों के सही रखरखाव की जानकारी दी। बीपीएम अर्चना गुप्ता और बीसीपीएम विकास चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को फील्ड स्त...