उरई, अगस्त 2 -- Orai News: कालपी। संवाददाता अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 33 शिकायतें दर्ज हुईं। जिनमें 7 का मौके पर निस्तारण किया गया है। तहसील सभागार में एडीएम राजीव राज की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस मे फरहामपुर निवासिनी सुनीता पत्नी विनोद कुमार ने पीएम आवास की समस्या रखी। बताया, उसके नाम प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति हुआ था लेकिन गांव की राजनीति के चक्कर में उसको अपात्र कर दिया गया है। विजयपाल सिंह निवासी सरसेला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी जमीन का मुकदमा अदालत में विचाराधीन है लेकिन विपक्षी चोरी छिपे निर्माण कर रहे है। एसडीएम विनय कुमार मौर्य, तहसीलदार अभिनव तिवारी, नायब तहसीलदार चन्द्र मोहन शुक्ल,प्रिन्स राजपूत के अलावा उपखंड अधिकारी विधुत धर्मेन्द्र सचान,वन रेंजर देवेंद्र कुमार,एडी पंचायत महेवा हरेन्द्र सि...