उरई, अगस्त 26 -- Orai News: जालौन। संवाददाता दो दिन से लगातार हुई बारिश के चलते ग्राम पंचायत सालाबाद में तालाब का जलस्तर बढ़ने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से तालाब के पास स्थित घरों में जलभराव की स्थिति हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम राकेश कुमार सोनी, तहसीलदार अभिनव द्विवेदी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन बुलाकर पानी की निकासी के लिए रास्ता बनवाया।मंगलवार शाम से हुई झमाझम बारिश रात भर जारी रही। इसके बाद बुधवार की सुबह भी बारिश जारी रही। पिछले दो दिनों से लगातार बारिश होने के कारण ग्राम पंचायत सालाबाद के तालाब का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था। तालाब में पानी भरने के साथ ही निकासी का पर्याप्त रास्ता नहीं होने से पानी ओवरफ्लो हो गया। तालाब का पानी आसपास स्थित मकानों तक पहुंच गया। इससे ग्रामीणों को निकलने और आने-जाने में परेशानी ह...