उरई, सितम्बर 17 -- Orai News: माधोगढ़। मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील आचरण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को थाना रामपुरा क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज व प्रशिक्षण संस्थानों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रामपुरा-टीहर मार्ग पर सिमरन मेडिकल स्टोर के सामने सड़क पर एक युवक अश्लील व अमर्यादित आचरण करता मिला। टीम ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुनील पाल निवासी ग्राम बुढ़ेरा, थाना रामपुरा। उपनिरीक्षक जगदीश कुमार दुबे की तहरीर पर थाना रामपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई एसपी विनय कुमार सिंह, एएसपी डॉ. ईशान सोनी के निर्देशन व सीओ माधौगढ़ अंबुज सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।

हिंदी हिन्दुस्त...