उरई, अक्टूबर 19 -- Orai News: उरई। संवाददाता विधान परिषद निर्वाचन में वोटर लिस्ट में में नाम की प्रविष्टि में सामान्य लेखन संबंधी अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटि होने मात्र से किसी पात्र निर्वाचक को मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। इसके लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करनी होगी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता घर बैठे जान सकेंगे अपना मतदान केन्द्र और क्रम संख्यामतदाता सूची की त्रुटियों पर मतदान का अधिकार सुरक्षित जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने बताया कि पीठासीन अधिकारी की हस्तपुस्तिका में स्पष्ट प्रावधान है कि मतदान के लिए उपस्थित व्यक्ति की पहचान को लेकर पीठासीन अधिकारी अथवा मतदान अधिकारी संतुष्ट है कि वह वही निर्वाचक ...