उरई, जुलाई 19 -- Orai News: आटा। संवाददाता महेवा विकासखंड की ग्राम पंचायत शाहजहांपुर का पशु आश्रय स्थल सरकारी खर्च को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है। जिस गोशाला में पिछले करीब सात माह से एक भी गोवंश नहीं है और जिन्हें चमारी गोशाला में स्थानांतरित कर दिया गया उसी गोशाला में टीन शेड के नाम पर 18 दिन पहले 1,65,576 का भुगतान कर दिया गया। भुगतान का ऑनलाइन रिकॉर्ड सामने आने के बाद ग्रामीणों में चर्चा तेज हो गई है और पूरे मामले की जांच की मांग उठने लगी है।अभिलेख बताते हैं कि वर्ष 2022-23 में इसी पशु आश्रय स्थल के निर्माण पर मनरेगा से 13,03,438 खर्च किए गए थे। इसके बाद भी समय-समय पर रखरखाव के नाम पर धनराशि निकलती रही। अब 3 जुलाई 2026 को जारी वाउचर में गौशाला में टीन शेड हेतु व्यय के नाम पर 1.65 लाख का भुगतान दर्ज है। रिकॉर्ड के अनुसार मां वैष्ण...