उरई, अगस्त 10 -- Orai News: उरई, संवाददाता । कोतवाली उरई पुलिस ने करीब सात माह पहले हुई दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, चोरी के औजार और 50.33 ग्राम सोना बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान उरई-राठ रोड पर शताब्दी स्कूल के पास पुलिया के किनारे तीन संदिग्धों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्ना लाल , प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू उर्फ भूरा और प्रशान्त गौरव निवासी ग्राम सिरसाकलार थाना सिरसाकलार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने करीब एक वर्ष पूर्व मोहल्ला तुफैलपुरवा में विजय...