उरई, नवम्बर 2 -- Orai News: उरई। जिलाधिकारी द्वारा कुठौंद शाख का संचालन 31 अक्टूबर से करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तकनीकी कारण से संचालन टल गया है। अधिशासी अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि कुठौंद शाख के हेड से किमी 0.400 के निकट बांयी पटरी पर निर्मित रिटेनिंग वाल अचानक टूट गई थी। इस कारण नहर संचालन रोकना पड़ा। रिटेनिंग वाल की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करा दिया गया है। मरम्मत कार्य लगभग एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद कुठौंद शाख को 7 नवंबर से सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...