उरई, नवम्बर 25 -- Orai News: माधोगढ़। रेंडर के क्योलारी निवासी 77 वर्षीय वृद्ध का शव मंगलवार शाम गांव के बाहर तालाब में उतराता मिला। वह 18 नवंबर की शाम घर से निकले थे और उसके बाद से लापता थे। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार देर शाम ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पहचान कराई। परिजनों के मुताबिक बुजुर्ग और कमजोर होने के कारण वह तालाब में गिर गए होंगे। रेंडर के क्योलारी निवासी कमलेश ने बताया पिता राम सिंह 18 नवंबर की शाम घर से निकले थे। देर तक नहीं लौटे तो तलाश की। पता नहीं चलने पर रेंडर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई पर मंगलवार देर शाम तालाब के पास से गुजर रहे ग्रामीणों को शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ...