Orai News: सांड़ को बचाने में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, चालक घायल
उरई, सितम्बर 9 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता रामपुरा थाना क्षेत्र में निनावली स्टैंड के पास रामपुरा जगम्मनपुर रोड पर मंगलवार रात सीताराम टाइल्स एंड मार्बल की दुकान के सामने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सामने आए सांड को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक ईंटों के नीचे दब गया। जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।मंगलवार रात को ट्रैक्टर चालक हरौली माधौगढ़ निवासी प्रताप सिंह ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रामपुरा में अचानक सड़क पर सांड़ आ गया। सांड को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा और पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर चालक प्रताप सिंह ईंटों के नीचे दब गए। दुर्घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.