Orai News: सहकारी समितियों में दूसरे दिन भी हड़ताल, किसानों को बिना खाद लौटना पड़ा
उरई, अक्टूबर 23 -- Orai News: कालपी। संवाददाता सहकारी समितियों के कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जालौन-आटा-कालपी क्षेत्र की समितियों में ताला लटकने से किसानों को बिना खाद लौटना पड़ा। गुरुवार से शुरू हुई हड़ताल में कर्मचारी नियमितीकरण और वेतन विसंगति दूर करने की मांग कर रहे हैं। गोदामों में खाद का स्टॉक मौजूद होने के बाद भी वितरण ठप है।सहकारिता विभाग के कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण और वेतन विसंगति दूर करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। इससे नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार से प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू की है। शासन द्वारा कोई तवज्जो न दिए जाने से शुक्रवार को भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटे। यह भी पढ़ें- समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर, अन्नदाता परेशान जिले की सहकारी समितियों में ताले लट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.