Orai News: सर्पदंश से बालक की हालत बिगड़ी, उरई रेफर
उरई, अगस्त 2 -- Orai News: कालपी। संवाददाता स्थानीय नगर के मोहल्ला राम चबूतरा में 8 वर्षीय बालक को सर्प ने काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उत्तम यादव 8 वर्ष पुत्र कपिल यादव पेड़ पर झूला झूल रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लेकर पहुंचे। सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार एवं उनकी टीम ने बालक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे उच्च उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.