उरई, अगस्त 20 -- Orai News: जालौन। संवाददाता बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और सर्प के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचने की अपील की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि सर्पदंश की स्थिति में घबराने के बजाय पीड़ित को जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए।उन्होंने बताया कि सर्प काटने के बाद मरीज को शांत एवं स्थिर रखें और काटे हुए अंग को कम से कम हिलाएं। अंगूठी, कड़ा, जूते अथवा कोई भी कसे हुए कपड़े तत्काल हटा दें, ताकि सूजन होने पर परेशानी न हो। चिकित्सा अधीक्षक ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि सर्पदंश के स्थान पर चीरा लगाने या जहर चूसने का प्रयास न करें। इसके अलावा कसकर रस्सी या पट्टी न बांधें और झाड़-फूंक या किसी ...