उरई, अक्टूबर 16 -- Orai News: उरई। संवाददाता परिषदीय विद्यालयों में चल रही समायोजन प्रक्रिया को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने मांग की है कि समायोजन आरटीई मानकों और छात्र संख्या के आधार पर किया जाए।जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र और जिलामंत्री नरेश निरंजन के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कई प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को समायोजन में उनके विद्यालयों से हटा दिया गया है, जो नियमों के विपरीत है। शिक्षकों ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एनसीटीई गाइडलाइन के तहत शिक्षकों को टीईटी पास करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को जूनियर के सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करना न्याय के विपरीत है, क्योंकि प्राथमिक में कार्यर...