उरई, नवम्बर 7 -- Orai News: उरई। जनपद दौरे पर आए प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने मोहल्ला राम नगर स्थित समाज कल्याण विभाग के सहयोग से संचालित छात्रावास जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कमियां पर नाराजगी जाहिर करते हुए दूर कराए जाने के निर्देश दिए। रहने वाले छात्रों से बातचीत कर सुख सुविधाएं पूछी। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण शनिवार को जनपद दौरे पर आए। शहर आने के बाद उन्होंने राम नगर स्थित अनुसूचित छात्रावास को मौके पर जाकर निरीक्षण कर सुख सुविधाओं को परखा। उन्होंने छात्रों के रहने वाले रुमोंं को देखने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं पर भी नजर डाली। छात्रों ने संवाद करते हुए अपनी परेशानी के बारे में बताया। मंत्री ने अधिकारियों को समस्याएं नोट कराते हुए जल्द दूर कराए जाने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने तुलसी नगर में संचालि...