उरई, अगस्त 19 -- Orai News: जालौन। संवाददाता बीते दिनों भूमाफिया से परेशान होकर खुदकुशी करने वाले जालौन नगर के प्रदीप वर्मा के परिवार से समाजसेवियों ने मुलाकात कर ढांढस बंधाया और आर्थिक सहयोग किया।समाजसेवी धर्मेन्द्र सक्सेना मंगलवार रात को प्रदीप वर्मा के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार का हाल जाना और यथासंभव आर्थिक मदद उपलब्ध कराई। इस दौरान उनके साथ अधिवक्ता हरिओम मिश्रा और सभासद विवेक राजक सहाव नाका भी मौजूद रहे। धर्मेन्द्र सक्सेना ने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संकट की घड़ी में समाज उनके साथ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...