उरई, जुलाई 30 -- Orai News: उरई। संवाददाता संतशिरोमणि गुरु रविदास की जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत संगठन के द्वारा बनारस से रथ के माध्यम से रविदास मंदिर से मिट्टी जनपद में जिला उपाध्यक्ष विनोद अहिरवार के द्वारा लाई गई। रथ का संकट मोचन मंदिर कालपी रोड उरई पर ढोल बजाकर फूल माला से दिव्य भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने बताया की इस कलश की मिट्टी को जनपद के 19मंडलों पर भेजी जाएगी। विवेक कुशवाहा, अशोक राठौर, रामानुग्रह राजावत, प्रशांत द्विवेदी, नीरज दुबे ,अमित पाण्डेय, रेखा वर्मा, रिशाल सिंह, अनीता कठेरिया, मीनू मिश्रा, आनन्द प्रताप, मनोज यादव आदि रहे। यह भी पढ़ें- समरस्ता संकल्प यात्रा में कलश की हुई पूजा अर्चना यह भी पढ़ें- शाहपुर में रविदास रथ का भव्य स्वागत यह भी पढ़ें- रामनगरी पहुंचा संत रविदास जन्मस्थली का पू...