उरई, अक्टूबर 2 -- Orai News: सिरसाकलार, संवाददाता। पंचायती राज विभाग की अनदेखी से सिरसाकलार में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। आरोप है कि तैनात सफाईकर्मी बिना काम किए ही पूरी तनख्वाह ले रहा है। अधिकारियों की शह पर निरीक्षण के दौरान भी गायब रहता है। नालियां चोक और कूड़े के ढेर से ग्रामीणों में आक्रोश है, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सिरसाकलार कस्बे में सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे है। यहां तैनात सफाईकर्मी बिना काम किए तनख्वाह लेने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि वो कभी झाड़ू लगाने नहीं आता और निरीक्षण के दौरान भी नदारद रहता है। इसके बावजूद डीपीआरओ कार्यालय और ब्लॉक स्तर पर सेटिंग के चलते उसकी तनख्वाह समय पर जारी हो रही है। स्थानीय लोगो आलोक टेलर, राकेश, अवधेश और शिवम ने बताया कि नालियां लंबे समय से चोक हैं, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे ...