उरई, अगस्त 23 -- Orai News: कालपी। संवाददाता नगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक नगर अध्यक्ष अजीत सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। नगर महासचिव उबैश पठान ने बैठक का संचालन किया। बैठक में संगठन की मजबूती और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 12 बिंदुओं पर चर्चा की गई।रविवार को बाईपास कालपी में आयोजित बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा करते हुए कमजोर बूथों को चिह्नित कर उन्हें मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार किया गया। कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को संगठन से अधिक से अधिक जोड़ने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया। भाजपा छोड़कर अधिवक्ता अंशुल कुलश्रेष्ठ, सुरेंद्र श्रीवास, अनिल पाल, कलाम बाबा और ...