Orai News: सड़क हादसे में महिला समेत तीन घायल, अस्पताल में भर्ती
उरई, सितम्बर 30 -- Orai News: कालपी। अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कालपी में भर्ती कराया गया। 38 वर्षीय राजू निवासी पिपरौंधा, 30 वर्षीय मनोज निवासी जीराम सिरकला थाना डकोर और 40 वर्षीय मीरा पत्नी राकेश निवासी कदौरा अपने घर जा रहे थे। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने तीनों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल सचान ने बताया कि तीनों की हालत खतरे से बाहर है और उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.