उरई, सितम्बर 2 -- Orai News: उरई। संवाददाता कालपी रोड पर इकलासपुरा तिराहे के पास सड़क हादसे में एक महिला घायल हो गई। बताया गया है कि मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी 40 वर्षीय पूजा बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। तभी इकलासपुरा तिराहे पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Orai News: ट्रैक्टर की टक्कर महिला घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...