Orai News: सड़क हादसे में घायल मजदूर की किराए के कमरे में मौत
उरई, अगस्त 25 -- Orai News: उरई। संवाददाता एट थाना क्षेत्र के बिरगुआ खुर्द निवासी एक मजदूर की सड़क हादसे में घायल होने के बाद सोमवार रात उरई के झांसी चुंगी पर किराए के कमरे में मौत हो गई।ग्राम बिरगुआ खुर्द निवासी प्रेम किशोर 45 मजदूरी करता था और उरई में झांसी चुंगी के पास किराए के कमरे में रहता था। 24 जुलाई को वह बाइक से जा रहा था तभी स्टेशन के पास किसी जानवर से टकरा कर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 31 जुलाई को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। इलाज के बाद वह छुट्टी लेकर अपने किराए के कमरे पर आ गया था। सोमवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और कमरे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी मीसा और दो बच्चे रक्षाबंधन पर मायके इलाहाबाद गए हुए थे। घटना की जानकारी भतीजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.