Orai News: सड़क पर जलभराव, निकलना हुआ मुश्किल
उरई, अगस्त 17 -- Orai News: कुठौंद। विकास खंड कुठौंद की चौथ ग्राम पंचायत क्षेत्र में जालौन-औरैया स्टेट हाईवे को जोड़ने वाली सड़क जलभराव के कारण बदहाल हो गई है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसी सड़क से होकर सीबीएस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी रोजाना विद्यालय जाते हैं। जलभराव के बीच से गुजरने को मजबूर बच्चों के लिए रास्ता जोखिम भरा बन गया है। अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगभग तीन माह पूर्व ही इस सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन नालियों और निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़क जगह-जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.