उरई, अगस्त 3 -- Orai News: उरई। संवाददाता ग्राम आटा के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे थे।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। बारिश होते ही सड़कों पर जलभराव हो जाता है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत होती है। साथ ही गांव में कई दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक स्थायी समाधान नहीं कराया। ग्रामीणों ने विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। उनका कहना है कि विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति हुई और गांव विकास से दूर रह गया। ज्ञापन में मांग की गई कि विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच हो, दोष...