उरई, सितम्बर 2 -- Orai News: कोंच। संवाददाता संयुक्त निदेशक झांसी मंडल झांसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नदीगांव का औचक निरीक्षण किया | निरीक्षण में जो खामियां मिलीं, उन्हें दूर कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट दिएजाने के निर्देश दिए।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नदीगांव में बुधवार को डॉक्टर जयप्रकाश संयुक्त निदेशक झांसी मंडल झांसी व उनके सहयोगी फिरोज आलम मंडलीय शहरी स्वास्थ्य सलाहकार ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उन्होंने बीपीएमयू यूनिट कक्ष में पहुंचकर जेएस बाई भुगतान के संदर्भ में जानकारी ली। जिसमें बताया कि 97 फीसदी भुगतान हो गया है। वही आयुष्मान मित्र राघव ने जानकारी दी की वर्तमान में 1800 के लगभग आयुष्मान संशोधन प्रार्थना पत्र भेजे जा चुके हैं। लैब टेक्नीशियन विनय वाजपेई ने बताया कि समय अनुसार सभी मरी...