उरई, अक्टूबर 25 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता रामपुरा नगर के जवाहर नगर में 25 वर्षीय विवाहिता साधना पत्नी राजकिशोर की संदिग्ध हालात में सीने में दर्द से मौत हो गई। शनिवार रात 10 बजे पेट और सीने में दर्द पर परिजन उसे सीएचसी रामपुरा ले गए थे, प्राथमिक उपचार के बाद आराम मिलने पर घर ले आए। रविवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच दोबारा तेज दर्द उठा। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पीछे 5 वर्षीय बेटी सृष्टि और 1 वर्षीय बेटा अथर्व रह गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रदीप राजपूत ने बताया कि रात में उपचार के बाद भेजा गया था, सुबह मृत अवस्था में लाया गया। थाना प्रभारी केपी सरोज ने बताया कि मायके वाले आ गए हैं, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...