Orai News: संदिग्ध हालात में घर पर मजदूर की मौत
उरई, जुलाई 22 -- Orai News: एट। थाना क्षेत्र के ग्राम जखौली में बुधवार सुबह घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की मौत से पत्नी एवं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है एट थाना क्षेत्र के ग्राम जखौली निवासी राजवीर अहिरवार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार वह अत्यधिक शराब पीने का आदी था। लगातार शराब के सेवन के कारण उसकी तबीयत पिछले चार-पांच दिनों से खराब चल रही थी और वह घर पर ही उपचार करा रहा था। बुधवार सुबह जब परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.