उरई, सितम्बर 14 -- Orai News: कदौरा। थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम इटौरा बाबनी में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम इटौरा बाबनी निवासी जितेंद्र कुमार 45 वर्षीय सोमवार सुबह खेत की ओर गए थे। घर लौटने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना सीएचसी से मेमो के जरिए पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक रमाशंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर...