उरई, सितम्बर 20 -- Orai News: एट। संवाददाता एट के पचोखरा गांव स्थित राजेश्वरानंद आश्रम में संत राजेश्वरानंद महाराज के जन्मोत्सव समारोह पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति और सनातन दर्शन का अनुपम संगम देखने को मिला। रविवार को वृंदावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक व कथावाचक पूज्य महंत अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कार्यक्रम में शिरकत कर समारोह में चार चांद लगाए।

समारोह की शुरुआत पचोखरा धाम पहुंचकर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने सर्वप्रथम पूज्य संत राजेश्वरानंद महाराज के समाधि स्थल पर पहुंचकर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी स्मृति को नमन किया। इसके उपरांत समाधि स्थल पर ही राजेश्वरानंद जी महाराज के सुपुत्र एवं उत्तराधिकारी महंत गुरु प्रसाद शर्मा ने परंपरा अनुसार अनिरुद्धाचार्य महाराज को साफा एवं पगड़ी पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन व सम्मान किया...