Orai News: श्रावण के अंतिम सोमवार को पचनद पर उमड़ेगा कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा इंतजाम नाकाफी
उरई, अगस्त 21 -- Orai News: माधौगढ़। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को माधौगढ़ तहसील के जगम्मनपुर के समीप स्थित पचनद संगम पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने की संभावना है। श्रावण के बीते तीन सोमवार को हजारों कांवड़ियों ने पांच नदियों के संगम से जल भरकर जनपद सहित आसपास के जिलों के शिवालयों में जलाभिषेक किया था। अंतिम सोमवार पर भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। इसके बावजूद घाट पर सुरक्षा इंतजाम नाकाफी हैं। रामपुरा थाना पुलिस ने अपने स्तर से व्यवस्था की हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के आगे ये इंतजाम कम पड़ रहे हैं। घाट पर सबसे बड़ी समस्या कटान की है। बारिश से सीढ़ियों के सामने गहरी कटान हो गई है, जिससे फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना है। नदियों का जलस्तर घटने-बढ़ने से किनारे पर दलदल और कीचड़ हो गया है। घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने से रात में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.