उरई, सितम्बर 3 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता विकासखंड माधौगढ़ के करीब ढाई हजार आबादी वाले ग्राम सुरावली में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को गांव के कोटेदार की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा काट दिया। बाद में बीडीओ के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और 5 किलोमीटर दूर माधौगढ़ स्थित श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।ग्राम सुरावली निवासी कोटेदार राम वटई शाक्यवार 80 वर्ष की बीमारी के बाद बुधवार रात मौत हो गई थी। देर रात से हो रही लगातार बारिश और गांव के चारों ओर पानी भरा होने के कारण गांव में अंतिम संस्कार की जगह नहीं बची। इस पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर बीडीओ संदीप मिश्रा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणो...