उरई, सितम्बर 3 -- Orai News: कदौरा। संवाददाता कदौरा ब्लॉक में श्मशान घाटों की बदहाली के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को ग्राम बागी के मजरा नजीरपुर निवासी 75 वर्षीया शिवरानी की मौत के बाद गांव में व्यवस्थित शवदाह गृह न होने से परिजनों को अपनी निजी जमीन पर अंतिम संस्कार करना पड़ा। बारिश से बचने के लिए बांस-बल्ली पर टीन की छाया बनाकर दाह संस्कार संपन्न कराया गया।ग्रामीणों गोविंद, घनश्याम, जितेंद्र और सुमित ने आरोप लगाया कि नजीरपुर में श्मशान के लिए जमीन चिह्नित कर सिर्फ पिलर बनाकर छोड़ दिए गए। टीन शेड आज तक नहीं बना, जबकि कागजों में बजट निकाल लिया गया। यह भी पढ़ें- Orai News: श्मशान घाट न होने से ग्रामीणों ने काटा हंगामा, पांच किमी दूर हुआ अंतिम संस्कार इसी तरह ग्राम चंदरसी में 55 वर्षीय विजय पाल की मौत के ...