Orai News: श्मशान घाट तक रास्ता नहीं, खेत में करना पड़ा अंतिम संस्कार
उरई, अगस्त 22 -- Orai News: आटा। संवाददाता अकोढ़ी गांव में श्मशान घाट तक रास्ता न होने से 68 वर्षीय महिला का अंतिम संस्कार खेत में करना पड़ा। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।शनिवार सुबह करीब 4 बजे अकोढ़ी निवासी रामप्यारी राजपूत 68 वर्ष पत्नी स्वर्गीय ठाकुरदीन की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। परिजन शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे, लेकिन रास्ता न होने और कीचड़ के कारण वहां पहुंचना संभव नहीं हो सका। मजबूरी में परिजनों को अपने ही खेत में चिता सजाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। अकोढ़ी ग्राम पंचायत में चार गांव जुड़े हैं और आबादी करीब तीन हजार है। गांव में श्मशान घाट की बाउंड्रीवाल तो बनी है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं है। बारिश में खेतों में पानी भरने से स्थिति और बिगड़ जाती है और कई घंटे बारिश रुकने का इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.