उरई, जुलाई 27 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच तहसील क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम असुपुरा में मौत के बाद भी सम्मान नहीं। विधायक निधि से बना श्मशान घाट मरघट जाने वाली रोड बरसात में पूरी दलदल बन गई है। गांव वालों का दर्द अगर कोई मर जाए तो अंतिम यात्रा कैसे निकलेगी।ये पूरा मामला और श्मशान घाट की दलदल भरे रास्ते की तस्वीरें असुपुरा गांव की हैं। विधायक निधि से बना श्मशान घाट तो है, लेकिन वहां तक जाने वाली रोड पूरी कीचड़ और पानी से भर गई है। पैर रखना मुश्किल, अर्थी ले जाना तो नामुमकिन। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने घटिया काम किया। रोड बनते ही उखड़ गई। अब 1 फीट तक कीचड़ जमा है। बरसात में यहां से 4 लोग मिलकर भी शव नहीं ले जा सकते। बीडियो कोंच यज्ञ कुमार का कहना है कि असुपुरा गांव में श्मशान घाट रास्ते पर कीचड़ भरा होने का मामला उनके संज...