उरई, अगस्त 31 -- Orai News: कोंच, संवाददाता। गांव में सचिव और प्रधान की लापरवाही के चलते अब तक श्मशान घाट नहीं बनाए जाने का मामला एसडीएम के दरबार में पहुंचा। ग्रामीणों ने अपना दर्द बंया करते हुए कहा कि साहेब श्मशान घाट नहीं होने से बारिश के दिनों में 10 किमी दूर अंतिम संस्कार करने जाना पड़ता है। कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम ब्यौना रियासत ग्राम सभा खैरावार के ग्रामीणों ने सोमवार एसडीएम कोंच अभिनव कुमार को शिकायती पत्र सौंपा। इसमू गांव में जलभराव और मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में उचित मरघट की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को अंतिम संस्कार के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों के मुताबिक 27 अगस्त को लगातार हो रही तेज बारिश के दौरान गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई...