Orai News: शोभा यात्रा के दौरान नाली में गिरी गाय को युवाओं ने बचाया
उरई, अक्टूबर 21 -- Orai News: उरई। नवरात्रि नवमी पर विसर्जन के लिए जा रही माता की शोभा यात्रा के दौरान नाली में गिरी गाय को युवाओं ने बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। मंगलवार को राजेंद्र नगर से जय माता दी सांस्कृतिक समिति द्वारा माता की भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा करमेर रोड से अंबेडकर चौराहे की ओर जा रही थी, तभी सड़क किनारे गहरी नाली में एक गाय गिर गई। कीचड़ भरी नाली से वह खुद बाहर नहीं निकल पा रही थी। शोभा यात्रा रोककर समिति के युवा कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला और पानी पिलाया। यह भी पढ़ें- Orai News: जय माता दी के जयकारों से गूंजा शहर, निकली शोभा यात्रा इस दौरान अनिल तिवारी, राजू नगाइच, प्रवीण तिवारी, सत्यम सक्सेना, संजय तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों ने युवाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.