उरई, सितम्बर 28 -- Orai News: जालौन। संवाददाता शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दो शिक्षकों को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। दोनों शिक्षकों को रविवार को नई दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया। सहकर्मियों, शिक्षकों और परिचितों ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी।शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय छिरिया सलेमपुर में तैनात एकेडमिक रिसोर्स पर्सन शिव कुमार राठौर और उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ोरी में तैनात पूर्व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन केके श्रीवास्तव ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने कार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। सीडरबुक यूनिवर्सिटी की ओर से रविवार को नई दिल्ली के पीरागढ़ी स्थित उद्योग नगर के सिंफनी बैं...