उरई, सितम्बर 14 -- Orai News: उरई, संवाददाता। भिंड की महिला के गलत ऑपरेशन के मामले में पीड़िता द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद आखिरकार स्वास्थ्य महकमे की नींद टूटी है। सोमवार को सीएमओ द्वारा गठित जांच टीम ने शहर के कालपी रोड स्थित नर्सिंग होम पहुंचकर जांच की। टीम ने अस्पताल के पंजीकरण और अन्य दस्तावेज खंगाले, हालांकि जिला अस्पताल के सर्जन के मौजूद न होने से मुख्य तकनीकी बिंदुओं पर जांच अधूरी रह गई। अब टीम मंगलवार को दोबारा अस्पताल जाकर गहन पड़ताल करेगी। भिंड जिले के ग्राम उमरी निवासी शिवकुमारी पत्नी अशोक कुमार ने पांच दिन पहले जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र देकर बताया था कि 4 जुलाई को कालपी रोड उरई स्थित नर्सिंग होम में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने घोर लापरवाही बरतते हुए उसकी यूरिन ब्लाडर की नस दो जगह काट ...