उरई, अक्टूबर 27 -- Orai News: एट। संवाददाता एट कस्बे में रविवार रात बीएसएनएल टावर के पास ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।मोहल्ला पुराना थाना निवासी अरबाज अपने दोस्त धीरज वर्मा के साथ बाइक से उरई में शादी समारोह में जा रहा था। इसी दौरान दूसरे दोस्त का फोन आने पर वह उसे लेने वापस लौट रहा था। तभी बीएसएनएल टावर के पास सामने से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। आवाज सुनकर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी। थाना अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है, तहरीर पर केस दर्ज होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...